✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सूबे में क्राइम बेलगाम, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार - अमर कुमार बाउरी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:44:38 PM

रांची (RANCHI)-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से वाराणसी में सम्पन्न हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में तय हुए कार्य योजना को झारखंड प्रदेश में लागू करने पर  विशेष चर्चा हुई. वहीं संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजना पर चर्चा, पिछले दो वर्षोंं के मोर्चा के कार्यकाल की समीक्षा, आगामी आन्दोलन की रूपरेखा आदि पर चर्चा हुई. 

जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने से चुनाव प्रत्याशियों को परेशानी

बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव होने है, ऐसे में कई सीट अनुसूचित जाति की आरक्षित हैं. लेकिन राज्य में जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने से प्रत्याशियों को काफी परेशानी होने वाली है. वहीं जाति प्रमाणपत्र नही बनने से वैसे युवाओं को भी दिक्कत आ रही है, जिन्हें नौकरी में आरक्षण का लाभ लेना है. आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही. वहीं आगामी आंदोलन के विषय पर उन्होंने कहा कि राज्य की विधि व्यस्था ध्वस्त हो गयी है. आए दिन हत्या, दुष्कर्म, लूट, छिनतई की घटना हो रही है, लेकिन सरकार अपराध पर लगाम लगाने में असफल है. इन सभी विषय को लेकर भी पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन करने पर विचार कर रही है.

रिपोर्ट : अभिनव कुमार, रांची

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.