☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गरीब दुकानदारों को जल्द मिलेगा मुफ्त पक्का दुकान, पार्किंग की भी होगी व्यवस्था, मंत्री ने दिया भरोसा

गरीब दुकानदारों को जल्द मिलेगा मुफ्त पक्का दुकान, पार्किंग की भी होगी व्यवस्था, मंत्री ने दिया भरोसा

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जिले के मानगो के डिमना रोड के डिवाइडर पर दुकानों में बराबर ही आग लगने की समस्या होती रहती थी. गरीब दुकानदारों का बहुत नुकसान होता था. इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गरीब दुकानदारों को मुफ्त  पक्का दुकान बना कर देने का वादा किया था. इसी के तहत स्वास्थ्य मंत्री ने दुकानदारों से मिलकर उनको अस्थाई व्यवस्था के तहत शिफ्ट होने का आग्रह किया. माननीय मंत्री ने कहा है कि “जब तक दुकानदारों के पक्के दुकान नहीं बनते हैं, वे कुछ दिनों के लिए मुंशी मोहल्ला के खाली स्थान पर अस्थाई बने हुए दुकान में शिफ्ट होंगे. जब डिवाइडर के ऊपर उन लोगों के लिए पक्की दुकानें बन जाएंगी, वापस उन लोगों को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा”.

दुकानदारों को नए दुकानों का मामूली शुल्क नगर निगम को देना होगा

डिवाइडर के ऊपर बनने वाले दुकानों का मुंह अंदर की तरफ रहेगा. दुकानों के बीच में चौड़ा रास्ता रहेगा जिससे खरीदारी करने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा डिवाइडर के ऊपर पार्किंग की भी व्यवस्था होगी. खरीदारी करने आए लोग वहीं पर ही गाड़ी को पार्क कर सकेंगे. डिवाइडर के ऊपर बने हुए दुकानों का मामूली शुल्क लगेगा. दुकानदार भाइयों को नगर निगम के पास ये शुल्क जमा करना होगा, जिसकी रसीद उन्हें दी जाएगी. कुछ दिनों के बाद गरीब दुकानदार भाइयों को दुकान का मालिकाना हक भी दिया जाएगा. इस दौरान मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय उपस्थित थे.

रिपोर्ट: अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Published at:25 Oct 2021 06:40 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.