✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दिवाली और छठ में बिहार जाने वाले रेल यात्रियों के लिए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू करेगी रेलवे, पढ़िए कौन सी है आपकी ट्रैन

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:17:49 AM

दानापुर (DANAPUR ) पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की कड़ी में दानापुर एवं कोटा तथा दरभंगा एवं अमृतसर के मध्य फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन किया जायेगा.गाड़ी संख्या 09817/09818 दानापुर-कोटा-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन तीन-तीन ट्रिप जबकि गाड़ी संख्या 05281/05282 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल (वाया नरकटियागंज) का परिचालन दो-दो ट्रिप किया जाएगा. इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा. 

लगाए जायेंगे 6  अतिरिक्त कोच 

गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 02, 05 एवं 11 नवंबर, 2021 को कोटा जं. से 13.40 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 11.55 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. 13.10 बजे बक्सर, 14.10 बजे आरा तथा 15.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी.वापसी में 09818 दानापुर-कोटा फेस्टिवल स्पेशल दिनांक 03, 06 एवं 12 नवंबर, 2021 को दानापुर से 17.40 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे आरा, 19.08 बजे बक्सर, 21.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी तथा यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 19.30 बजे कोटा पहुंचेगी.इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 06 कोच लगाए जाएंगे. 

 दरभंगा -अमृतसर ट्रेन कई स्टेशनों  पर रुकेगी

गाड़ी संख्या 05281 दरभंगा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 एवं 19 नवंबर, 2021 को दरभंगा से 17.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 01.45  बजे अमृतसर पहुंचेगी.वापसी में गाड़ी संख्या 05282 अमृतसर-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 14 एवं 21 नवंबर, 2021 को अमृतसर से 19.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 02.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी.अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन पूर्व मध्य रेल के लहेरियासराय, समस्तीपुर, कर्पूरीग्राम, ढोली, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा स्टेशनों पर रूकेगी. 

रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.