✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

175 पुड़िया ब्राउन शुगर और 30 हजार नगदी के साथ एक महिला कारोबारी गिरफ्तार

BY -
Vikas Kumar  Saraikela
Vikas Kumar Saraikela
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:31:06 AM

सरायकेला (saraikela) - के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर का का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. यह कारोबार आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्रों में धड़ल्ले से चल रहा है और मुस्लिम बस्ती इसका केंद्र बना है. हालांकि इस पूरे कारोबार के बीच पुलिस भी इसे नकेल कसने हेतु लगातार प्रयास कर रही हैं और आए दिन छापेमारी कर इस कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज रही है.  इसी क्रम में आज आदित्यपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के नेतृत्व में बनाई गई टीम द्वारा की गई छापेमारी में 175 पुड़िया में कुल 17.40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया. आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किया. मौके से ₹30500 भी बरामद किए गए. इस दौरान ब्राउन शुगर की महिला कारोबारी लाल बानो को भी गिरफ्तार किया गया. इस बारे में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है. जिसके फलस्वरूप लगातार ब्राउन शुगर कारोबारियों को पकड़ा जा रहा है. इसी क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है. उन्होंने कहा कि आगे भी ब्राउन शुगर के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.