✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मैकेनिकल इंजीनियर की मौत को लेकर उठ रहे सवाल, परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की

BY -
Vikas Kumar  Saraikela
Vikas Kumar Saraikela
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:55:42 PM

सरायकेला(SARAIKELA ) जिला मुख्यालय के हंसाउड़ी मोहल्ले के रहने वाले और छत्तीसगढ़ के चंपा में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत अमित कुमार मिश्रा की मौत की गुत्थी अब तक उलझी हुई है.मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताए जाने और पुलिस द्वारा सहयोगात्मक रवैया नहीं अपनाने को लेकर मृतक अमित के परिजन काफी मायूस व नाराज हैं और इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.अमित के परिजनों का रो रो कर हाल ब बुरा हाल है,और उन्होंने इसे प्लांड मर्डर करार देते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है.साथ ही इस दिशा में झारखंड सरकार से भी पहल कर न्याय दिलाने की गुजारिश की गयी है.

बीते 26 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट में मिला था शव

सरायकेला जिला मुख्यालय के हंसाउड़ी मुहल्ला के रहने वाले अपने परिवार के इकलौते पुत्र अमित कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ के चांपा में के प्रकाश इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. वहां 2012 से कार्य कर रहे थे.वर्ष 2016 में उनकी शादी उड़ीसा की रानू मिश्रा से हुई थी. जो कोलकाता के आईबीएम संस्थान में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थी. उनकी 4 साल की एक बेटी भी है.उनका पारिवारिक जीवन भी ठीक से चल रहा था, और व्यवसायिक जीवन भी बेहतर तरीके से चल रहा था. अंतिम बार वे 14 जून 2021 को सरायकेला आए थे. फिर वह 20 जून को छत्तीसगढ़ रवाना हुए. 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक 

जिस देर रात उनकी मृत्यु हो हुई थी, उसी रात 25 जून को उनकी बात उनके मां से भी हुई थी.इस बातचीत में सब कुछ सामान्य लग रहा था. उसने बताया कि उसकी पत्नी एक हफ्ते से उड़ीसा अपने मायके गई हुई है. उसे लाने सुबह में जाना है. उसने मां को सुबह में उठा देने की बात कही. उसने कहा उस समय वह अपने ऑफिस के पांच दोस्तों के साथ ही पार्टी मना रहा है. इस घटना के बाद 26 जून की सुबह को जब अमित की मां ने उसे उठाने के लिए सुबह फोन किया तो वह फोन नहीं उठाया, कई लोगों द्वारा संपर्क  किए जाने पर जब कोई सुराग नहीं मिला,तो फ्लैट के आसपास के लोगों तथा उसके मित्रों के सहयोग से जब जानकारी ली गई, तो वह अपने फ्लैट में मृत हालत में पाया गया.पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की बात सामने आई.
 
बिसरा रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जहर से मौत होने की बताई गई वजह

इस घटना से तथा हार्ट अटैक का मौत का कारण बताए जाने से परिजनों को भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने इसके बिसरा जांच की मांग की,फिर उसका बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया,बिसरा जांच से ही मौत के कारण का अहम सुराग मिला है.जिसमें उसकी मौत जहर से होने की बात सामने आ रही है. 23 अक्टूबर को बिसरा जांच में जहर से मौत के कारण की बात सामने आने की जानकारी परिजनों के मिलने के बाद परिजन काफी व्याकुल है. उन्होंने जल्द उसकी मौत की वजह बनने वाले सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

रिपोर्ट:विकास कुमार (सरायकेला )

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.