जमशेदपुर(JAMSHEDPUR ) के टेल्को थाना अंतर्गत मिलेनियम पार्क के पास पुलिस ने छापामारी कर रामसूरत के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें गंगा घाट निवासी निखिल तिवारी और आदित्य पूर्णिमा साध्वी शामिल है.पुलिस ने दोनों के पास से लगभग 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है,हालांकि पुलिस इस मामले पर कुछ भी नहीं बता रही है.
100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक आदित्यपुर पर रहने वाले हैं,और इलाके में आकर जाओ शुगर की बिक्री कर रहे थे.पुलिस को गुप्त सूचना के आधार मिली जानकारी के आधार पर इलाके में त्वरित कार्रवाई की है.पुलिस ने मिलेनियम पार्क के पास से दो युवक को पकड़ा है.जांच करने पर उनके पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है.फिलहाल पुलिस दोनों को पकड़ कर थाना लायी है.आगे की कार्रवाई जारी है.
रिपोर्ट : अंकिता कुमारी, जमशेदपुर
