☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुलिस से डरने की नहीं, दोस्त समझने की जरूरत,गुमला के युवआों ऐसा क्यों कहा, पढिए इस खबर में

पुलिस से डरने की नहीं, दोस्त समझने की जरूरत,गुमला के युवआों ऐसा क्यों कहा, पढिए इस खबर में

गुमला(GUMLA)-आजादी के 75 वर्ष होने के अवसर पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुमला जिला में भी लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत जिला में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में युवक युवती शामिल हुए. वहीं मौके पर इनका उत्साह बढ़ाने के लिए जिले के एसपी भी मौजूद रहे.

सराहनीय उत्साह

अमृत महोत्सव कार्यक्रम के रूप में शहीदों के याद में संस्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उसी के तहत जिला पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. जिसकी सीमा रेखा जिला मुख्यालय में थाना चौक से लेकर पुलिस लाइन तक निर्धारित की गई. इसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे और दौड़ में भाग लिया. जिन्हें देखकर जिला के एसपी एहतेशाम वकारीब भी काफी उत्साहित हुए. मौके पर उन्होंने कहा कि दौड़ में भाग ले रहे युवा और अन्य सभी का उत्साह काफी सराहनीय है.

पुलिस से दोस्ती की ज़रूरत

वहीं दौड़ में शामिल युवक युवती का उत्साह बढ़ाने के लिए एसपी एहतेशाम वकारीब के साथ ही प्रोबेशनर एसपी सुधांशु जैन के साथ सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार के साथ कई लोग ना केवल मौजूद रहे बल्कि पांच किमी तक दौड़ भी की. इस दौरान सभी का उत्साह देखने लायक था. युवक युवतियों ने कहा कि पुलिस का इस तरह का बेहतर व्यवहार उन्हें काफी अच्छा लग रहे है. उन्हें लग रहे है कि उन्हें पुलिस से डरने की नहीं बल्कि उन्हें दोस्त समझने की आवश्यकता है. इस आयोजित दौड़ के माध्यम से आम लोग और पुलिस के बीच एक फ्रेंडली रिश्ते ने जन्म लिया.

रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला

Published at:24 Oct 2021 01:25 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.