☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आग लगने से आधा दर्जन दुकान जलकर खाक, शरारती तत्वों पर संदेह

आग लगने से आधा दर्जन दुकान जलकर खाक, शरारती तत्वों पर संदेह

सरायकेला(SARAIKELA) थाना के महज 100 मीटर की दूरी पर सरायकेला गुदरी बाजार के पास के छह छोटे दुकान और ठेला दुकान को शरारती तत्वों ने आग लगा दी. बीती देर रात घटी इस घटना में चार फल की ठेला दुकान, एक मुर्गा की दुकान और एक चाय की दुकान जलकर खाक हो गई. जिससे दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ. इस अगलगी की सूचना लोगों को अगले सुबह मिली. जिसके बाद इलाके में हाय तौबा मच गया. इस घटना के पीछे तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग इसे शराबियों और शरारती तत्वों की करतूत मान रहे हैं, तो कुछ लोग किसी कचरे या अन्य वजह से स्वतः आग लगने की बात कह रहे है.

मुआवजा तथा शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की प्रशासन से मांग

इस घटना से अपनी सारी पूंजी गंवा चुके दुकानदार काफी मायूस है. जिसके कारण प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. साथ ही साथ उपद्रव करने वाले उन शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस घटना के बाद कई नेता दुकानदारों को सांत्वना देने और उनके हालात का जायजा लेने पहुंच रहा है. इसी क्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी भी मौके पर पहुंचे और अगलगी के शिकार दुकानदारों के हालात का जायजा लेते हुए घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की. मौके पर उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसी शरारती तत्वों की करतूत है. उन्होंने कहा कि यह काफी गलत है. इसके खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आगे इस तरह की घटना ना घटे. साथ ही साथ अगलगी के शिकार लोगों के मुआवजा के लिए प्रशासन को पहल करनी चाहिए. वहीं पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्ती पर भी संजीदगी से ध्यान देना चाहिए.

कौन-कौन दुकानदार हुए अगलगी के शिकार

बतै दें कि ठेला फल दुकानदार दिलीप कुमार साहू की एक दुकान, पिंटू प्रमाणिक की एक दुकान राजू कामिला का दो ठेला दुकान अगलगी से पूरी तरह जल चुका है. साथ ही आलोक कुमार की मुर्गा दुकान और पिंटू प्रमाणिक की चाय दुकान इस अगलगी में जलकर खाक हो गई. सभी दुकानदार सरायकेला गुदरी बाजार के आसपास के हैं.

रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला

Published at:24 Oct 2021 11:49 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.