✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आखिर क्यों सड़क पर कटोरा लेकर आने को विवश हुए भाजपा नेता!

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:41:21 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR ) जमशेदपुर के भाजपा नेताओं ने एक विचित्र सी पहल की है. बार बार अनुरोध के बाद भी संबंधित विभाग ने जब आम लोगों की सहूलियत और जानमाल की रक्षा के लिए कदम नहीं उठाया तो इस जरुरत को पूरा करने के लिए उन्होंने भीख मांगने का निर्णय लिया. भिक्षाटन के लिए पूरा रोडमैप तैयार हो चुका है और जल्द ही कटोरा लेकर इस बाबत वे सड़क पर उतरेंगे.

क्या है मामला

मानगो नगर निगम के तुरियाबेड़ा, गजाडीह, बालिगुमा बागान एरिया में  उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन बांस के खंभे के सहारे दिया गया है. उपभोक्ताओं ने बताया कि जब बांस के खंभे के सहारे बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा था, तब बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द ही सीमेंट की पोल लगाने का आश्वासन दिया था, मगर आज भी लोगों को उस आश्वासन के पूरे होने का इंतज़ार है. आज भी बिजली के तार बांस के सहारे दौड़ रहे हैं,और ये कितना खतरनाक और जानलेवा है, ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है. लोग हर पल मौत के खौफ के साये में जीते हैं. हल्के हवा के झोंके पर ही बांस के खंभे टूट कर गिर जाते हैं. जो कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकते हैं. चार महीना पहले भी मामला जोर शोर से उठा था. विकास सिंह ने मामले को लगातार उठाते हुए बिजली विभाग से सीमेंट के पोल लगाने का आग्रह किया. लेकिन नतीजा सिफर रहा. यहां तक कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पिछले दिनों ही वीडियो क्लिप दिखाकर उपायुक्त से गुहार लगाई थी. जिसके बाद उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में सीमेंट का पोल लगाने का निर्देश दिया था.   

डीसी के निर्देश की अनदेखी

उपायुक्त के निर्देश दिए जाने के एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी जब पोल नहीं लगाया गया तो विकास सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों से पोल लगाने का फिर आग्रह किया, लेकिन अधिकारियों के द्वारा टालमटोल करने लगे.अधिकारियों ने कहा कि विभाग के पास पोल नहीं है. कुछ समय बाद बताया कि अधीक्षण अभियंता पोल नहीं दे रहे हैं, आप स्वयं बात कर लीजिए. अधीक्षण अभियंता को  फोन किया गया  तो उन्होंने मामले की गंभीरता को नहीं समझा कि लोगों की जान इससे जा सकती है. कार्यपालक अभियंता बार-बार आश्वासन देते रहे. सहायक अभियंता ने दूरभाष में भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि हर हाल में 4/10 /2021 को पोल लगा दिया जाएगा. लेकिन अभी तक पोल गाड़ने का कार्य नहीं हुआ. विकास सिंह ने सवाल उठाया है कि जब उपायुक्त के निर्देशों की अवहेलना हो रही है, तो क्या मान लिया जाए कि विभाग एकदम मजबूर और लाचार है? या इसे परवाह ही नहीं है.

अब कटोरे लेकर सड़क पर

भाजपा नेता विकास सिंह ने तय किया है कि जब बिजली विभाग इतना लाचार है, तो वे सीमेंट का पोल लगाने के लिए भिक्षाटन करेंगे. लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और उसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार के दिन डिमना चौक में, मंगलवार के दिन चेक पोस्ट में, गुरुवार के दिन मानगो चौक में, शनिवार के दिन बड़ा हनुमान मंदिर दाईगुट्टू के समीप, रविवार को पारडीह चौक में भिक्षाटन का कार्यक्रम चलेगा. लोगों से लोगों की जान बचाने के लिए सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी. जमा राशि ले जाकर बिजली विभाग के आला अधिकारी को सौंप दी जाएगी और उन से निवेदन किया जाएगा कि लोगों के पैसे से पोल खरीदकर लोगों की जान बचाएं.

 

 

 रिपोर्ट:अन्नी अमृता (जमशेदपुर )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.