✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यहां डायरिया से दो की मौत, कई बेहाल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:06:34 AM

धनबाद (DHANBAD) के निरसा प्रखंड के पांडरा (पूरब) पंचायत के पांडरा बस्ती में डायरिया फैल जाने से टोला और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण काफी दहशत में है. बता दें कि गुरुवार को डायरिया से पीड़ित दो लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है. जानकारी के बाद से स्वास्थ्य विभाग का जांच कैंप यहां लगाया गया.

हो रही जांच

 दुर्गा पूजा की विजय दशमी के बाद से ही गांव में डायरिया अपना पांव धीरे-धीरे पसार रहा था. हालांकि किसी ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया. जिसके बाद गांव के ही रतन तिवारी नामक युवा ने इस मामले को गंभीरता से लेकर स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी. इन्हीं के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त टोला और आसपास के क्षेत्र में जांच शिविर कैम्प लगाया गया. जिसमें लगाकर लोगों की जांच की गई थी और दवा का वितरण भी किया गया. साथ ही साथ ग्रामीणों के बीच इस बीमारी के साथ डेंगू आदि से बचाव के उपाय की भी जानकारी दी गयी. इन सब के बावजूद इसके बीते दिन डायरिया से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई. जिससे ग्राम में काफी भय व्याप्त है. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कैम्प लगाया है. जहां ग्रामीणों की जांच कर समुचित उपाय किए जा रहे है. वहीं लोगों को डायरिया से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.