✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यहां सुरक्षित नहीं भगवान का घर , 48 घंटे में मंदिर से मजार तक का ये हुआ हाल

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:55:02 AM

पलामू (PALAMU) : जिला मुख्यालय  मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में चोरों का आतंक बढ़ गया है. गुरुवार देर रातपिछले दो रातों में चोरों ने दो धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया है. मजार शरीफ और प्राचीन देवी मंदिर में चोरी की घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं से जहां सनसनी है, वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. घटना के बाद एक बार फिर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
बुधवार की रात शाहपुर के मजार शरीफ के बाद गुरुवार की रात विवेकानंद चौक के समीप स्थित प्राचीन देवी मंदिर में चोरी हुई. चोर दान पेटी को उखाड़ कर ले गए. चोर मंदिर के गर्भगृह के मुख्य गेट पर लगे ताले को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तोड़ नहीं पाए तो गेट को काट दिया. अंदर घुस कर अलमीरा तोड़कर सारी संपत्ति गायब कर दी. अलमीरा में नगद और चढ़ावा के आभूषण रखे थे. अनुमान लगाया गया है कि अलमीरा से नगद और चढ़ावा के आभूषण गायब हो गए हैं. माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए आभूषण भी गायब हो जाने का अनुमान लगाया गया है. दान पेटी को उखाड़ ले जाने से हजारों की संपत्ति गायब हो जाने की संभावना है. दान पेटी पिछले 3 वर्ष से नहीं खोला गया था.

स्थानीय लोगों को हुई पहले जानकारी

शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों को पहले इसकी जानकारी हुई. मंदिर दर्शन करने गए लोग बाहर के गेट में लगे ताले को टूटा देखकर दंग रह गए. अंदर हॉल में देखा तो दान पेटी गायब पाया गया. गर्भगृह का ताला सही सलामत था, लेकिन गेट को काट दिया गया था. चढ़ावा और अन्य सामान से भरी अलमारी टूटी हुई थी. सूचना के बाद आसपास के दर्जनों लोग मौके पर जुट गए. भगवान के घर में चोरी होने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. बताते चलें कि इसी मंदिर में कुछ माह पहले भी चोरी की घटना हुई थी.

48 घंटे में चोरी की दूसरी घटना

शाहपुर में पिछले 48 घंटे के दौरान चोरी की दो घटनाएं सामने आई है. इससे पहले शाहपुर के कोयल नदी किनारे स्थित हजरत करीम शाह दाता के मजार पर चोरी हुई थी. यहां से भी दान पेटी को चोरों ने गायब कर दिया है.

 गर्भगृह बंद

लगातार चोरी की घटनाएं कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है. चैनपुर पुलिस ने छानबीन के दृष्टिकोण से देवी मंदिर के गर्भगृह को फिलहाल बंद रखने का निर्देश दिया है. मंदिर के पुजारी पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि सुबह में बाहर से आरती कर चैनपुर पुलिस के निर्देश पर गर्भ गृह को बंद कर दिया गया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.