✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राइस मिल प्रबंधन की लापरवाही से मजदूर की मौत , परिजनों ने किया हंगामा

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:06:21 PM

गिरिडीह  (GIRIDIH ) के औद्योगिक इलाके के विश्वाशडीह के मुंद्रा राइस मिल में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण 23 साल के कामगार करण कुमार मालाकार की मौत हो गयी.करण कुमार गादी श्रीरामपुर का रहनेवाला था.घटना के बाद परिजनों को सूचना मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. परिजन ही उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.

परिजनों ने जमकर किया हंगामा 

हालत यह हो गई कि अस्पताल के डॉक्टर भी परिजनों और ग्रामीणों के डर से युवक की इलाज नहीं कर पा रहे थे. इसी दौरान एक स्वास्थकर्मी ने करण की मौत की पुष्टि की, तब परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. इसके बाद सभी गुस्से में विश्वासडीह के मुंद्रा राइस मिल पहुंचे और जम कर हंगामा किया.फैक्ट्री में हंगामा देखने के बाद फैक्ट्री मालिक आदित्य मुंद्रा फरार हो गये. इस दौरान किसी प्रकार सदर एसडीपीओ अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम समेत सदर सीओ रविभूषण प्रसाद ने हालात संभाला.

मौके पर सुपरवाइज़र नहीं था मौजूद 

फिलहाल युवक की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है.लेकिन परिजनों का आरोप है कि करन मुंद्रा राइस मिल फैक्ट्री परिसर की जिस जगह पर काम कर रहा था,वहां धान की कुटाई के बाद चावल जमा करने के लिए एक टैंकर है,जिसमें इस युवक के गिर कर मरने की बात सामने आ रही है. हालांकि मौत की  पुष्टि नहीं हो पायी है.क्योंकि घटना के बाद घटनास्थल में फैक्ट्री का कोई सुपरवाइजर भी नहीं था.

रिपोर्ट:दिनेश कुमार (गिरिडीह )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.