✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रघुवर से बोले सहायक पुलिसकर्मी, राजनीति छोड़कर सुनिए हमारी मांग!

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:12:13 AM

रांची (RANCHI) : पिछले लगभग 24 दिनों से सहायक पुलिस कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रांची के मोरहाबादी  मैदान में  धरने पर बैठे हैं. इस दौरान कई नेताओं ने अपनी सहानुभूति पेश करने के लिए इन सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की औरआश्वासन दिया कि आपकी मांगे  सरकार तक पहुंचाएंगे. इसी क्रम में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तय कार्यक्रम केअनुसार विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिस कर्मियों से मुलाकात की.

 सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर रघुवर दास ने उनकी मांग को जायज करार दिया और कहा कि हेमंत सरकार इन पुलिसकर्मियों की मांग को जल्द पूरा करे. पूर्व मुख्यमंत्री ने सहायक पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया कि हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बाबत पत्र लिखेंगे. आग्रह करेंगे कि सहायक पुलिसकर्मियों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करें. 

झारखंड सहायक पुलिस प्रदेश एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश कुमार द्विवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात मीडिया के समक्ष रखी. कहा कि पक्ष विपक्ष की राजनीति छोड़ हमारी मांगों सुनी जाए और अविलंब इस पर काम किया जाए.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.