✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कार शोरूम में बमबाजी मामले में अमन सिंह गैंग का कुख्यात अपराधी कुंदन पिस्टल के साथ गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:03:41 PM

धनबाद (Dhanbad) :  बीते महीने जूही कार शोरूम में दिनदहाड़े बमबाजी की घटना में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस घटना में शामिल शातिर अपराधी कुंदन कुमार उर्फ रोहित को पुटकी से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी कुंदन, अमन सिंह गिरोह के लिए काम करता है. बमबाजी की घटना के दिन बम फेंकने के दौरान कुंदन ही बाइक चला रहा था. इस अपराधी के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक बाइक भी जब्त किया है.

धनबाद एएसपी मनोज स्वर्गीयार ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि धनबाद एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदन पुटकी श्री नगर कॉलोनी स्थित अपने घर आया हुआ है. उसी सूचना के आधार पर जब टीम ने छापेमारी की तो लोडेड पिस्टल के साथ कुंदन पकड़ा गया. गिरफ्तार अपराधी कुंदन कुमार का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है और फिलहाल वह अमन सिंह गैंग के लिए काम करता है. धनबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस पर 13 मामले दर्ज हैं. पूर्व में कुंदन कुमार चोरी और डाका डालने का काम किया करता था. एएसपी ने आगे बताया कि इस कांड में जितने भी अभियुक्त हैं पुलिस जल्द से जल्द सभी को गिरफ्तार करेगी.

50 लाख की रंगदारी के लिए किया गया था बमबाजी

बता दें कि धनबाद के चर्चित व्यवसायी दीपक सवारियां के बरवाअड्डा स्थित किया जूही मोटर्स शो रूम में 50 लाख रुपया रंगदारी की मांग को लेकर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना के पीछे रांची होटवार जेल में बंद शूटर अमन सिंह गैंग का हाथ बताया गया था. ये वहीं अमन सिंह है जिस पर 2017 में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का आरोप है.

 

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड (धनबाद)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.