✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ताकि असंगठित मज़दूरों को भी मिले सरकारी लाभ

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 18, 2021,
Updated: 1:32 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - टेल्को,  खड़ंगाझार में ई-श्रम के तहत 19अक्टूबर को असंगठित कामगारों के लिए दो दिन का निःशुल्क पंजीयन कैम्प आयोजित किया जाएगा. बता दें कि यह शिविर शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद की पहल पर आयोजित हो रहा है. इसमें असंगठित क्षेत्र के वैसे कामगारों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा जिन्हें EPFO और ESIC का लाभ नहीं मिलता.

मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

 16 से 59 वर्ष वाले कामगार और ऐसे कामगार जो आयकरदाता नहीं है, वो सभी ई-श्रमिक पोर्टल के तहत पंजीयन करवा सकते हैं. खड़ंगाझार में अंकित आनंद के आवासीय कार्यालय में मंगलवार और बुधवार को शाम 4 से 8 बजे तक यह नि:शुल्क पंजीयन कैम्प लगाया जाएगा. कैम्प के आयोजन और लोगों के बीच जागरूकता -समन्वयन के लिए पंकज मिश्रा और अशोक स्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं सीएससी संचालक दीपक श्रीवास्तव इस पंजीयन कैम्प में योगदान सुनिश्चित करेंगे. इसके तहत घोड़ाबंधा, खड़ंगाझार, राधिकानगर, बारीनगर, और सटे स्थानीय क्षेत्र के असंगठित कामगारों के ई-श्रमिक पोर्टल पर पंजीयन कराया जाएगा. जिससे उन्हें सरकारी लाभ मिल सकेंगा.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.