✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आरपीएफ के जवान का निधन, आज दी गई सलामी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:33:15 PM

चाईबासा(CHAIBASA)- गुवा के बांसपानी स्टेशन पर ग्रामीणों के हमले से जख्मी आरपीएफ जवान शमशेर कुमार सिंह की टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. बता दें कि जवान चार दिनों से वेंटिलेटर पर था. वह मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले का रहनेवाला था. वहीं जवान की मौत से आरपीएफ में शोक की लहर दौड़ गई है. जवान शमशेर कुमार की मौत की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ के वरीय अधिकारी टाटानगर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा है. सोमवार को टाटानगर आरपीएफ बैरक में जवान को सलामी दी गई. सलामी के बाद शव को सम्मान के साथ बिहार के मुंगेर स्थित पैतृक निवास  ले जाया गया.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया था हमला

बता दें कि मंगलवार की रात एक ग्रामीण की मौत से आक्रोशित दर्जनों की भीड़ ने स्टेशन पर हमला किया था.  तोड़फोड़ रोकने के दौरान आरपीएफ के एक दारोगा और तीन जवान ग्रामीणों की आक्रोश का शिकार हुए थे. जख्मी जवान का इलाज टीएमएच में चल रहा था.

रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, गुवा, चाईबासा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.