✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सर्दी में ठंड से इस बार नहीं ठिठुरना पड़ेगा गरीबों को, जल्द ही खरीदे जाएंगे कंबल

BY -
Vikas Kumar  Saraikela
Vikas Kumar Saraikela
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:01:17 AM

सरायकेला ( SARAIKELA) - सर्दी के अहसासों के बीच प्रशासन सजग हो गया है और गरीबों को गर्माहट लाने हेतु कवायद में जुट गया है. ठंड की कनकनी शुरू होने के साथ ही गरीबों को प्रशासनिक संबल के रूप में कंबल ससमय उपलब्ध हो इसको लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है. इस बाबत कंबल खरीददारी को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में जिला क्रय समिति की बैठक की गई. 

मानकों के अनुरूप गुणवत्ता युक्त कंबल आवंटन को लेकर प्रशासन सजग

बैठक में जानकारी देते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी निवेदिता राय ने बताया कि कम्बलों की खरीददारी के लिए ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त सभी 12 निविदा में से 10 निविदादाताओं के द्वारा कंबल का सैंपल प्राप्त कराया गया है. उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी सैंपल का बारी-बारी से वजन एवं मापी किया गया. जिस पर उपायुक्त ने सभी सैंपल को धुलाई के बाद पुनः वजन एवं मापी कराते हुए सरकार द्वारा प्राप्त मानकों के अनुसार पात्रता रखने वाले सैंपल को अगले बैठक में लाने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने कहा कि सरकार के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए सभी पात्रता को देखते हुए अच्छी क्वालिटी का कंबल लाभुकों को उपलब्ध कराया जाएगा. बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कंबल के क्वालिटी के संबंध में समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया. उन्होंने कहा कि निविदा में दिए गए पात्रता को देखते हुए कंबल का चयन किया जाएगा. ताकि अच्छी माप और अच्छी क्वालिटी का कंबल उपलब्ध कराया जा सकें.

ससमय मिलेगा गरीबों को कंबल

इस बारे में उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि इस बार जाड़े में किसी भी गरीब को ठंड से परेशान नहीं होना पड़ेगा. ससमय कंबल का आपूर्ति सुनिश्चित हो इसको लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि ठंड शुरू होने के साथ ही गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा सके. इसको लेकर सरकार के मानकों के अनुरूप कंबल आवंटन को लेकर तेजी से कार्य किया जा रहा है. बैठक में आईटीडीए निदेशक संदीप दोरायबुरु, डीआरडीए निदेशक सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.