टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका की टॉप कंपनियों को भारत में निवेश का न्यौता देते हुए कहा कि यहां निवेशकों और कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं. उन्होंने कंपनियों के शीर्ष आकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में भी बताया.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में शरीक होने के लिए वाशिंगटन में हैं. इन कार्यक्रमों के अलावा वे भारत में काम कर रही कई अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से भी मिल रही हैं. वित्त मंत्री नोवावैक्स के सीईओ स्टेनली एर्क, एमवे के सीईओ मिलिंद पंत, बोइंग के शीर्ष अधिकारी बीमार्क एलन आदि से मिलीं. मुलाकात के बाद इन कंपनियों के अधिकारियों ने इस बैठक को शानदार करार दिया और कहा कि हम भारत पर भरोसा करते हैं.
