✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आईपीएल पार्ट 2 : चेन्नई ने चौथी बार जीता आईपीएल का खिताब, कोलकाता को 27 रनों से हराया

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:55:57 AM

रांची (RANCHI) : चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 14 का खिताब जीत लिया है. इसी के साथ अब चेन्नई के खाते में चार आईपीएल ट्रॉफी हो गए हैं. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कोलकाता के लिए गलत साबित हुआ और चेन्नई के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ 20 ओवरों में 192 रन बना डाले. फाफ डु प्लेसिस ने 86, रितुराज गायकवाड़ ने 32, रोबिन उथप्पा ने 31 और मोईन अली ने शानदार 37 रन बनाए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी. कोलकाता की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों की बल्लेबाजी से लग रहा था कि मैच चेन्नई के हाथों से निकलने वाला है. लेकिन जैसे ही पहला विकेट गिरा, चेन्नई के गेंदबाजों ने पूरी तरह से कोलकाता के बल्लेबाजों पर शिकंजा जड़ लिया.

हर्षल पटेल बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट


आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को आईपीएल 14 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है. उन्होंने इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 30 विकेट लेकर पर्पल कैप भी हासिल किया है. चेन्नई के ओपनर रितुराज गायकवाड़ को ऑरेंज कैप मिला. फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले प्लेसिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.