☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सिंदूर खेला और कोरोना से मुक्ति की कामना  के साथ मां दुर्गा की विदाई

सिंदूर खेला और कोरोना से मुक्ति की कामना  के साथ मां दुर्गा की विदाई

देवघर (DEOGHAR) - विजयादशमी के दिन बंगाली समाज द्वारा सदा सुहागन रहने के लिए मां को सिंदूर लगाने की परंपरा है. मां को चढ़ाए सिंदूर से समाज की महिलाएं और लड़कियां होली खेलती नजर आती हैं. सुहागिनें सिंदूर को गुलाल की तरह एक दूसरे के गाल पर लगा कर मां की खुशी-खुशी विदा करती हैं. वहीं सिंदूर खेल के साथ-साथ जमकर डांस भी करती हैं. हालांकि कोविड की वजह से लगातार दूसरे साल यह नजारा बहुत कम पूजा-पंडालों में देखने को मिला.

सिंदूर खेलने का सालों भर इंतजार करती हैं सुहागिन महिलाएं

विजयादशमी के अवसर पर सिंदूर खेलने का सालों भर सुहागिन को इंतजार रहता है. खासकर बंगाली समाज की महिलाएं पहले मां की पूजा कर अपने सुहाग की रक्षा करने की कामना करती हैं. इस साल भी उन्होंने सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को विदा किया और कोरोना से जल्दी ही मुक्ति की कामना भी की.

रिपोर्ट :  रितुराज सिंहा, देवघर

Published at:15 Oct 2021 02:13 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.