✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पढ़ाई छूट जाने पर रोजगार के लिए केरल जा रही थीं 11 बच्चियां, आरपीएफ की पहल से बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:53:16 AM

लोहरदगा(LOHARDAGA)-आरपीएफ ने 11 नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद किया है. बता दें कि सभी नाबालिग बच्चियां रोजगार की तलाश में केरल जा रही थी. नियमित जांच अभियान के दौरान आरपीएफ को जब इसकी भनक लगी तो आरपीएफ के ओसी कमलेश सोरेन ने उनसे पूछताछ की. जिसमें बच्चियों ने बताया कि वह सभी रोजगार के लिए केरल जा रही थी. इसके बाद आरपीएफ द्वारा बच्चियों को समझाया गया. साथ ही उनके परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया.

परिवार से दूर होते-होते बची 11 नाबालिग बच्चियां

आरपीएफ की पहल से 11 बच्चियों का भविष्य बर्बाद होने से बच गया है. परिजनों ने आरपीएफ का आभार जताते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई छूटने के बाद बच्चियां रोजगार की तलाश में उन्हें बिना बताए परदेस जा रही थीं. यदि सभी बच्चियां परदेश चली जातीं तो उनके लिए काफी ज्यादा परेशानी बढ़ जाती. उन्हें पता भी नहीं चल पाता कि उनकी बच्चियां कहां गई और किस हालत में जी रहीं है.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.