☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पानी में नहाने उतरी थी महिला, टूटकर गिर गया बिजली का तार, करंट से मौत

पानी में नहाने उतरी थी महिला, टूटकर गिर गया बिजली का तार, करंट से मौत

सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत कमलपुर गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां सोना नाले में  गांव की 26 वर्षीय समीरण खातून  बिजली स्नान करने गयी थी. तभी बिजली का तार टूट कर नाले में गिर गया. इससे महिला करंट की चपेट में आ गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बता दें कि सोना नदी की धार से बने इस नाले का उपयोग स्थानीय लोग नहाने में करते हैं. जब घटना हुई, तब भी कई महिला एवं पुरुष स्नान करने यहां पहुंचे थे, लेकिन वे लोग बाल बाल- बच गए. घटना के बाद गांव में मातम सा छा गया है. बताया जा रहा है कि महिला का एक वर्ष का बच्चा भी है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सीनी ओपी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Published at:14 Oct 2021 07:04 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.