✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खेत में पहुंचे डीसी साहब, महिला ने कहा, ऐ हो दइया....साहब इहो करते हैं!

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:49:22 AM

साहेबगंज (sahebganj) : उपायुक्त राम निवास यादव का नया रूप  मंगलवार को देखने को मिला. रूप था किसान का. उन्होंने बरहेट में धान की कटाई की है. पहले से धान काट रही महिलाएं यह देखकर दंग रह गईं. उपायुक्त ने करीब एक बोझा की धनकटनी की. इस पर एक महिला किसान ने कहा, ऐ हो दइया, साहब इ हो करते हैं! डीसी मुस्कुराते हुए महिला मजदूर और किसानों से कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, खेती समझ में आती है. 

किसानों को दी सलाह, लैंप्स में बेचे धान

उपायुक्त रामनिवास यादव बोरियो और बरहेट प्रखंड के पूजा पंडाल का निरीक्षण करने के लिए निकले थे. इसी बीच बरहेट प्रखंड में धान उत्पादन का जायजा लेते हुए खुद धान की कटाई की. इस दौरान उपायुक्त एवम अनुमंडल पदाधिकारी,  साहिबगंज हेमंत सती ने कटाई कटाई कार्य का जायजा लिया. इसके बाद किसानों के साथ बात कर उनकी समस्याओं को भी सुना. लैंप्स के माध्यम से धान को बेचने की सलाह दी. कहा कि जिला प्रशासन द्वारा धान की अधिप्राप्ति कर उचित मूल्य दिया जाएगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.