✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ी, पंडालों में उमड़ी भीड़, न मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: October 13, 2021,
Updated: 3:36 AM

दुमका(DUMKA) में शारदीय नवरात्र का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. आज मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हो रही है. मां दुर्गा की पूजा के लिए शहर के तमाम पूजा पंडाल और मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बता दें कि अष्टमी के दिन डाला चढ़ाने की परंपरा रही है. शहर के दुर्गा मांडा मंदिर में डाला चढ़ाने के दौरान काफी अफरातफरी का माहौल बना रहा. इस भीड़ भाड़ में न तो किसी के चेहरे पर मास्क देखा गया और न ही कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नज़र आए.

विफल रहे प्रयास

मंदिर और पूजा पंडालों में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ते हुए देखा गया. सरकार द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर दुर्गा पूजा को लेकर गाइडलाइन जारी किया गया था. साथ ही जिला प्रशासन द्वारा भी गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए काफी प्रयास किया गया. कई दौर की बैठक भी हुई थी. पूजा कमेटी के साथ-साथ अधिकारियों की भी बैठक हुई ताकि हर हाल में सरकार के निर्देशों का पालन हो सके, लेकिन वह नहीं हो पाया. लोग बेख़ौफ़ होकर मां की आराधना करते रहें. हम कह सकते हैं कि कोरोना महामारी पर शारदीय नवरात्र की आस्था भारी पड़ी.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.