✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के रसूख्रदार सावरियां परिवार ने एक -दूसरे पर किया केस, मारपीट व छेड़खानी के आरोप

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:40:09 PM

धनबाद(DHANBAD)- धैया चनचनी कॉलोनी के रसूखदार सावरियां परिवार की संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है.  मारपीट की घटना के बाद मामला थाना पहुंच गया है. पिता शंकर सावरिया की मौत के बाद भीतर ही भीतर सुलग रही बंटवारे की आग मारपीट तक पहुंच गई. बता दें है कि स्व. शंकर सावरियां के तीन बेटे हैं. दो भाई एक साथ हैं, जबकि बड़ा भाई अकेले. बड़े बेटे का नाम अनिल है ,जबकि दीपक और सुनील छोटे हैं.  जूही शो रूम के मालिक दीपक सावरियां के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़, मारपीट और छिनतई के पहले धनबाद थाना में केस दर्ज कराया तो दीपक ने भी केस करने वाली महिला, उसके ससुर और पति के खिलाफ काउंटर केस किया है. मारपीट के बाद दोनों पक्ष धनबाद थाना पहुंचे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपों की जांच पुलिस कर रही है, लेकिन जानकर सभी विवादों के पीछे सम्पति विवाद बता रहे हैं. बड़ा भाई भी रेनॉल्ट शोरूम का मालिक है. तीनों भाई पिता के ख़रीदे बंग्लो में ही रहते हैं.

दीपक सावरिया के शोरूम पर हुआ था हमला

दीपक सावरियां के शोरूम पर पिछले 27 सितम्बर को बम से हमला हुआ था. कुख्यात अमन सिंह के गुर्गों ने बम फेका था. चार दिन पहले ही पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजी है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार,ब्यूरों चीफ ,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.