✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रचार के दौरान बवाल जारी ,दो प्रत्याशियों के बीच गोलीबारी 

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:10:18 AM

पटना (PATNA ) : बिहार में पंचायत चुनाव की लहर जारी है. चौथे चरण का चुनाव प्रचार भी अब थमने वाला है. लेकिन उससे पहले ही बिहटा प्रखंड में मुसेपुर गांव के दो प्रत्याशियों के बीच जमकर बवाल हुआ है. दोनों तरफ से फायरिंग भी की गयी है. पूरे बवाल में दो चुनाव प्रचार वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग जख्मी भी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है.

ये है मामला

ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत चुनाव को लेकर वर्तमान मुखिया पति शैलेश कुमार एवं मुखिया प्रत्याशी आशा देवी के पति हरेंद्र राय का विवाद चल रहा था. रविवार की देर शाम बात बढ़ गई और मूसेपुर टोला में कई राउंड फायरिंग की गई. इस दौरान मौके की नजाकत को भांप वर्तमान मुखियापति शैलेश कुमार वहां से गाड़ी समेत  भाग निकले. बिहटा थानेदार ऋतुराज सिंह के मुताबिक पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद से ही पुलिस गांव में कैंप कर रही है.

 रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.