✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पिस्तौल दिखा कर तीन लूट की घटना को अंजाम देने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:59:58 PM

देवघर(DEOGHAR): पुलिस को सड़क लुटेरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. कई लूट की घटनाओं में शामिल पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सभी लुटेरे इसी महीने हुए तीन लूट की घटनाओं में शामिल थे. इन्होंने नगर थाना क्षेत्र मे एक घंटे के अंदर पिस्तौल के बल पर तीन जगह लूट और डकैती की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने जलसार पार्क के समीप मोटरसाइकिल, मोबाइल तो कानू टोला के समीप रेडीमेड दुकान से लगभग पैंतालिस हज़ार और झौसागढ़ी के समीप एक और व्यक्ति से लूट की थी.  इसी रेडीमेड दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड अपराधियों की तस्वीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

लुटेरों का है पुराना आपराधिक इतिहास

पूरी जानकारी देते हुए एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार पांच अपराधियों में सुमित और पंकज का काफी पुराना आपराधिक इतिहास है. इनके ऊपर संबंधित थाना में मामला भी दर्ज़ है. इन लुटेरों की निशानदेही पर लूट की मोटरसाइकिल, स्कूटी, छह मोबाइल और 7500 नगद रुपये भी बरामद किया गया है. पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ले रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.