☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खुले दुकानों को बंद करा रहे पुलिस जवानों से उलझे दुकानदार, गाइडलाइन उल्लंघन का दर्ज होगा मामला

खुले दुकानों को बंद करा रहे पुलिस जवानों से उलझे दुकानदार, गाइडलाइन उल्लंघन का दर्ज होगा मामला

बोकारो(BOKARO)-चास थाना पुलिस रविवार को चास के मेन रोड में खुली कपड़े की दुकानों को बन्द करा रही थी. इस दौरान दुकानदारों ने चास पुलिस के साथ धक्का मुक्की की. जिसके बाद मौके पर पहुंच चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने मामले को शांत कराया.

चास पुलिस की टीम दुकानों को बंद करवाने पहुंची चास के मेन रोड

बता दें कि राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए साप्ताहिक लॉकडाउन कर रखा है. इसके बावजूद दुर्गा पूजा को लेकर सभी कपड़ों की दुकानें खोल कर रखी गई थी. इसी को लेकर चास पुलिस की टीम दुकानों को बंद कराने पहुंची. इस क्रम में पुलिस ने खूबसूरत नामक कपड़े की दुकान को बंद कराया. वहीं खूबसूरत दुकान के ठीक सामने राणीसती नामक कपड़े की दुकान में ग्राहक खरीदारी कर रहे थे. इसी को लेकर दुकानदारों ने चास पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए राणीसती को भी बंद कराने की मांग करने लगे. देखते ही देखते सभी दुकानदार पुलिस का विरोध करने लगे. इस बीच दुकानदारों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई.

मौके पर पहुंचे चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

दुकानदारों और पुलिस के बीच की बहस इतनी बढ़ हई कि नौबत हाथापाई की हो गई थी, लेकिन मौके पर पहुंच चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने मामले को शांत कराया. साथ ही सभी दुकान बंद कराते हुए दुकान के मालिकों को थाने लेकर गए. चास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि यह पूरी तरह से जारी गाइडलाइन का उल्लंघन है. पुलिस गाइडलाइन उल्लंघन का मामला भी दर्ज करेगी और पुलिस के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया है, इसको लेकर भी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट:चुमन कुमार,बोकारो

 

Published at:10 Oct 2021 05:03 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.