☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जरूरत हो तभी करें बिजली का इस्तेमाल, राज्य में सात दिनों तक रहेगा बिजली संकट

जरूरत हो तभी करें बिजली का इस्तेमाल, राज्य में सात दिनों तक रहेगा बिजली संकट

रांची ( RANCHI) :  झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक (ऑपरेशन) और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा ने कहा है कि बिजली को लेकर फिलहाल पूरे देश में हालत खराब है. राष्ट्रीय आपदा की स्थिति है. इसलिए आनेवाले सात दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है. निदेशक केके वर्मा ने कहा कि इस बार काफी बारिश हुई है, जिसके कारण कई कोयला खदानों में पानी भर गया है. जिसके कारण कोयला गीला हो चुका है. इसके कारण देशभर के कई पावर प्लांट में क्षमता से कम बिजली का उत्पादन हो रहा है. 

MD ने लोगों से की अपील

इस देशव्यापी कोयला संकट का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. झारखंड में लगभग 450 से 500 मेगावाट बिजली की कमी हो रही है. इसलिए लोग बिजली का इस्तेमाल तभी करें, जब जरूरत हो.अभी देश में राष्ट्रीय आपदा की स्थिति है, लोग बिजली की खपत कम करें. उन्होंने कहा कि इस साल ज्यादा बारिश के कारण कोयला खदानों में पानी भर गया है, जिसके कारण प्लांटों को कोयला मिलने में परेशानी हो रही है.

रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Published at:10 Oct 2021 03:43 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.