✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कल रांची के 60 परीक्षा केंद्रों पर सिविल सेवा की पीटी  

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:39:03 AM

रांची (RANCHI ) : संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रा.) परीक्षा-2021 दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की गई है. प्रथम पाली में परीक्षा 09:30 बजे पूर्वाह्न से 11:30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 02:30 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक 60 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी.

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू 

इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है. 

  • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना. 
  • किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना. 
  • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना. 
  • सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना. 
  • किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना. 

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह निषेधाज्ञा दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को प्रातः 06:30 बजे से अपराह्न 07:30 बजे तक प्रभावी रहेगी. 

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.