✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस की दबिश जारी, 15 गिरफ्तार

BY -
RITURAJ SINHA
RITURAJ SINHA
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:36:23 PM

देवघर ( DEOGHAR) - पुलिस को एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साइबर अपराधियों के एक बड़े गैंग का उद्भेदन करने में सफलता मिली है.गुप्त सूचना के आधार पर मधुपुर, सारठ, पथरअड्डा,पथरौल और मोहनपुर थाना अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने 15 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर मोरफो से बॉयोमेट्रिक लेकर बैंक खाते से अवैध निकासी किया जाता था. ऐसे ही मामले में साइबर पुलिस ने hdfc बैंक के फ़र्ज़ी पदाधिकारी बन लोगो को ठगने वाला को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा ग्राहकों से ATM कार्ड या KYC अपडेट करने के नाम पर OTP प्राप्त कर इनके द्वारा उनके खाता से रक़म ट्रांसफर कर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इनके पास से पुलिस ने 41 हज़ार नकद सहित 24 मोबाइल फोन, 41 सीम कार्ड ,1 पासबुक और 5  एटीएम कार्ड बरामद किया हैं. गिरफ्तार अपराधियों में से 2 का आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से उनके गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है. देवघर पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार दबिश बनाने के कारण बड़ी संख्या में साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिल रही है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.