✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जन्मदिन पर खत लिखकर पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:51:08 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा जारी बीस दिवसीय सेवा-समर्पण अभियान के अंतिम दिन जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से शुभकामना संदेश भेजे. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महानगर में अभियान का शुभारंभ करते हुए बिस्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर से पीएम मोदी को शुभकामना संदेश प्रेषित किया.

भेजा हस्तलिखित पत्र

पूर्व सीएम रघुवर दास ने अपने हाथों से अभिनंदन पत्र लिखकर पीएम मोदी के पते पर प्रेषित किया. इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत जिला पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के नई दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग के पते पर हस्तलिखित शुभकामना संदेश भेजे. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासकीय जीवन में 20 वर्ष पूर्ण होने पर महानगर के सभी बूथों से पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम शुभकामना संदेश भेजे. पत्र में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए सफलतापूर्वक चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ कोरोनाकाल में किये गए कार्यों को लेकर अपने विचार लिखकर धन्यवाद प्रकट किया.

की अपील, करें डाक सेवा का अधिक उपयोग

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डाकघर का भ्रमण किया और डाकियों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और उनके कार्यों और परिश्रम की प्रशंसा की. उन्होंने डाकघर की व्यवस्था और कार्यों के लिए डाकघर के कर्मचारियों के सेवा-भावना की सराहना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय धरोहर डाकघर हमेशा से आमजनों की संवेदनाओं से जुड़ा रहा है. आज हम डाकघर को भूल गए हैं, उनकी सेवाओं के उपयोग को कम कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाकघर को फिरसे आमजन मानस के साथ जोड़ दिया है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को सुशासन के 20 सफ़लतम वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी मां भारती की इसी तरह अनवरत सेवा करते रहें, हम सबकी यही कामना है. उन्होंने कहा कि इस आधुनिक युग में भारतीय डाक ने भी समय के साथ अपनी सेवाओं में बदलाव किया है. वहीं संचार क्रांति के युग में हमें डाकघर के अधिक उपयोग पर बल देने की आवश्यकता है. अपील की कि लोग पत्र और समान भेजने के लिए डाकघर के इस्तेमाल को शामिल करें. 

बधाई संदेश के लिए खास व्यवस्था

डाक विभाग की ओर से पीएम मोदी को शुभकामना संदेश प्रेषित करने के लिए अलग से लेटर बॉक्स की व्यवस्था की गई है. वहीं आमजनों के लिए पोस्टकार्ड खरीदने के लिए अलग से विशेष काउंटर बनाया गया है. इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, राजेश शुक्ला, भरत सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, राजीव सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, अजय सिंह, त्रिदेव चट्टराज, सुरेश शर्मा, हेमंत सिंह, पवन सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रिपोर्ट:अन्नी अमृता,जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.