☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गोलगप्पा खा रही महिलाओं पर गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार ,उसके बाद क्या हुआ, देखिए वीडियो

गोलगप्पा खा रही महिलाओं पर गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली तार ,उसके बाद क्या हुआ, देखिए वीडियो

धनबाद(DHANBAD) के बैंक थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा घटा. जहां बैंक मोड़ उर्मिला टावर के पास गोलगप्प खा रहें महिलाओं के साथ तीन लोगों पर 11 हजार बिजली के तार गिर पड़ा. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

गोलगप्पा बेच रहे दुकानदार के साथ गोलगप्पा खा रहीं मां-बेटी घायल

धनबाद के अति व्यस्तम रहने वाला इलाका में उस वक्त भगदड़ मच गई जब गोलगप्पा बेच रहें दुकानदार और गोलगप्पा खा रही मां-बेटी पर जर्जर 11 हजार बोल्ट बिजली गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों के मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं घायलों में से छोटी बच्ची की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. जिसे धनबाद SNMMCH अस्पताल भेजा गया वही बैंक मोड के उर्मिला टावर के पास घटी घटना से व्यवसाइयों मे बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश देखा जा सकता है.

रिपोर्ट:अभिषेक कुमार सिंह,धनबाद

 

Published at:07 Oct 2021 07:19 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.