☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर के इस आश्रम में नवरात्र के पहले दिन से ही होता है माता का दर्शन 

देवघर के इस आश्रम में  नवरात्र के पहले दिन से ही होता है माता का दर्शन 

देवघर (DEOGHAR):  देवघर के बालानन्द ब्रहमचारी आश्रम में मां की पूजा की एक अनोखी परंपरा सदियों से चली आ रही है. यहाँ पहली पूजा से ही माँ की मूर्ति सामने रख कर पूरे वैदिक रीती-रिवाज के साथ पुरोहितों द्वारा एक साथ दुर्गा शप्तसती का पाठ  किया जाता है.

परंपरा पर कोरोना का झटका 

 इस बार लगातार दूसरे साल भी कोरोना महामारी की बंदिशों के कारण परंपरा से हट कर पूरी सादगी से मां की पूजा की जा रही है. कलश स्थापना के दिन पूजा को एक कन्या की पूजा से शुरु कर महानवमी तक इक्यावन कुमारी कन्या की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की जाती रही है.लेकिन इस बार प्रतिदिन एक ही कन्या की पूजा कर सिर्फ परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है. आश्रम के मुख्य पुजारी के अनुसार कोरोना महामारी से सावधानी बरतने के लिए परंपरा के साथ समझौता किया गया है. प्रत्येक वर्ष आश्रम के शिष्य भी पूजा में शामिल होने बड़ी संख्या में आश्रम पहुँचते थे. लेकिन इस बार भी उनके भी यहां पहुंचने की संभावना नहीं है.

रिपोर्ट :ऋतुराज सिन्हा (देवघर )

Published at:07 Oct 2021 04:13 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.