☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नदी में बह गई युवती के लिए कैसे टीला बना सहारा, पढ़िए जिंदगी और मौत के बीच की जद्दोजहद की कहानी

नदी में बह गई युवती के लिए कैसे टीला बना सहारा, पढ़िए जिंदगी और मौत के बीच की जद्दोजहद की कहानी

दुमका (DUMKA) : मयूराक्षी नदी में एक पत्थर के टीले ने एक युवती की जान बचा दी. दरअसल, जिले के मसानजोर में मयूराक्षी नदी के मझधार में एक युवती फिसलकर गिर गई, जिसके बाद वह नदी के तेज धार में बहने लगी. बहने के क्रम में उसे नदी के बीचोंबीच एक पत्थर का टीला दिखाई पड़ा. जिसे उसने किसी तरह पकड़ लिया. इसी तरह वह कई घंटे तक उस टीलानुमा चट्टान पर फंसी रही. यह मसानजोर के पास रानीबहाल पुल के नीचे हुआ. जब आसपास के लोगों ने यह नजारा देखा तो पुलिस को सूचना दी. मसानजोर और टोंगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर युवती को सुरक्षित नदी किनारे लायी.

बढ़ा है नदी का जलस्तर 

बता दें कि टोंगरा थाना क्षेत्र के मुड़जोड़ा गांव की करीब 18 वर्षीय प्रतिमा हांसदा बुधवार को तड़के करीब 4.30 बजे शौच के लिए नदी के किनारे गई थी. इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई. इन दिनों मयूराक्षी में पानी का जलस्तर बढ़े रहने के कारण मसानजोर डैम के 7 गेट खोल कर पानी छोड़ा जा रहा है. डैम के प्रत्येक गेट से प्रति घंटा 2500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण नदी की धार काफी तेज है. इसी तेज धार में वह युवती बह गई थी. इसी बहने के क्रम में नदी में मौजूद पत्थर के टीले को उस युवती ने पकड़ लिया, पर वहां से निकलना उसके लिए चुनौती थी.  काफी देर फंसे रहने के बाद सुबह आसपास के लोगों की उस पर जब नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई. मसानजोर के थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि युवती को सुरिक्षत निकाल कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका 

Published at:07 Oct 2021 02:38 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.