☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ऐमेज़ॉन का डिलीवरी करने जा रहे डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत

ऐमेज़ॉन का डिलीवरी करने जा रहे डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौत

जामताड़ा (JAMTARA)-मिहिजाम थाना के सहरडाल रेलवे ओवर ब्रिज पर पिकअप वैन और बाइक में बीच भीषण टक्कर होने की खबर आई है. टक्कर में 22 वर्षीय सौरभ दास जख्मी हो गए.  उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.

टक्कर मार फरार हो गया पिकअप वेन चालक

सौरभ जामताड़ा राजबाड़ी का निवासी था. वह अमेजन कंपनी में डिलेवरी का काम करता था. सुबह वह जामताड़ा से निरसा डिलेवरी के लिये निकला था. अब उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. खबर सुनकर राजबाड़ी के दर्जनों लोग सदर अस्पताल पहुंचे. उसका सहकर्मी डिलेवरी बॉय सौरभ दत्ता ने बताया कि हमलोग विभिन्न स्थानों में सामान डिलेवरी के लिये जा रहे थे. सभी अलग अलग मोटरसाइकिल में थे. तभी रेलवे ओवर ब्रिज में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वेन ने टक्कर दिया. दुर्घटना के बाद वैन चालक फरार हो गया.

रिपोर्ट: आर पी सिंह, जामताड़ा

 

Published at:07 Oct 2021 12:44 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.