✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

श्रम पोर्टल से जुड़ेंगे मजदूर तो मिलेगा योजनाओं का लाभ

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:03:54 AM

सरायकेला(SARAIKELA): असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे मजदूरों को डेटाबेस से जोड़ने के लिए उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई. बैठक में उपायुक्त ने ई. श्रम पोर्टल पर अब तक किए गए श्रमिकों के पंजीकरण का समीक्षा किया. उपायुक्त ने विशेष कैंप आयोजित कर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को ई. श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया.  

उपायुक्त ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के नेशनल डाटाबेस आफ अन आर्गेनाइज्ड वर्कर्स कार्यक्रम के तहत कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है. ई.श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण निःशुल्क है. पंजीकरण के बाद श्रमिकों व मजदूरों के यूनिक आइ कार्ड बनाए जाते हैं. इस यूनिक आइडी कार्ड बनते ही असंगठित श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित सरकार की ओर से दी जाने वाली अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है. इसका एक साल का खर्च भी सरकार स्वयं ही वहन करेगी.

कौन-कौन करा सकता है श्रम पोर्टल पर पंजीकरण?

श्रम अधीक्षक राकेश सिन्हा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि ई. श्रम पोर्टल पर छोटे किसान, पशुपालक, कृषि क्षेत्र में लगे मजदूर, ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर, मछली विक्रेता, मोची, घरों में काम करने वाले, रेहड़ी - फेरी लगाने वाले लोग, न्यूजपेपर वेंडर, कारपेंटर, प्लंबर, रिक्शा व आटो रिक्शा संचालक, मनरेगा मजदूर, दूध विक्रेता, स्थानांतरित लेबर, नाई, ऐसे मजदूर जो किसी संगठन के साथ नहीं जुड़े हो, वह सब अपना पंजीकरण करवा सकते हैं. उन्होंने कहा लाभार्थी स्वयं ऑनलाइन भी पंजीकरण कर सकते हैं. इस बैठक में उपायुक्त के साथ अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, श्रम अधीक्षक राकेश सिन्हा, DIO किशोर प्रसाद, DPRO सुनील सिंह, उप समहर्ता समान्य शाखा प्रियंका सिंह, DAO विजय कुजूर व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट: विकास कुमार, सरायकेला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.