सरायकेला(SARAIKELA) जिला के कपाली ओपी थाना के आजाद नगर निवासी नूर अहमद पर शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है. पीड़ित युवती द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद नूर मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
डेढ़ साल से दे रहा था शादी का झांसा
बता दें कि आजाद नगर के नूर अहमद पर कपाली ओपी में एक युवती द्वारा यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया. लड़की के बयान के आधार पर नूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस बारे में एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोप लगाया गया है कि नूर शादी का झांसा देकर पिछले डेढ़ साल से शारीरिक संबंध बना रहा था. वहीं शादी की बात करने पर टालमटोल करने लगा. जिसके बाद उसने मामला दर्ज कराया है.
रिपोर्ट:विकास कुमार,सरायकेला
.png)