✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वासेपुर से फिर हुआ दबंगई का एक वीडियो वायरल, बिल्डर पर अपराधियों का जानलेवा हमला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:41:57 PM

धनबाद(DHANBAD)-जहां एक ओर धनबाद पुलिस अमन सिंह के गैंग के खात्मे को लेकर हर संभव प्रयास करते हुए अमन सिंह गैंग के छह अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा. वहीं दूसरी ओर वासेपुर के बिल्डर पर दो अपराधियों ने घर मे घुस कर हमला किया. घटना का पूरी तस्वीर यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

 रंगदारी को लेकर आया था वाट्सएप्प मैसेज

बताया जाता है कि धनबाद के वासेपुर आरा मोड़ के निवासी बिल्डर रशीद अंसारी से 10 लाख की रंगदारी की मांग की जा रही थी. घर में घुसकर दो लोगों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे राशिद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से बिल्डर रशीद अंसारी के परिवार दहशत में है. बता दें कि बिल्डर राशिद अंसारी को 17 सितम्बर को अमन सिंह के नाम से रंगदारी को लेकर एक वाट्सएप्प मैसेज भी आया था. जिसके बाद फोन से जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. मिली धमकी के संबंध में राशिद अंसारी ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी.

आपसी रंजिश और लेन देन से जुड़ा विवाद

बीते दिन दिनदहाड़े राशिद अंसारी के घर में घुस कर दो लोगों ने पहले तो रंगदारी की मांग की. जिसके बाद पैसे नहीं देने पर उन पर जानलेवा हमला कर दिया. वहीं पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने बैंक मोड़ थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है . इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला आपसी रंजिश और लेन देन के विवाद से जुड़ा है. पीड़ित और आरोपी पक्ष एक दूसरे को पहले से जानते है. दोनों में कारोबारी रिश्ता रहा है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद धनबाद पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस प्रवक्ता सह डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. कई बार दूसरे अपराधी और असामाजिक तत्व भी अमन सिंह और छोटू सिंह के नाम का फ़ायदा उठाने की कोशिश करते है. ऐसे में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रहीं है.

रिपोर्ट:अभिषेक कुमार,ब्यूरों चीफ,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.