✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

38 लाख के आभूषण के साथ दो धराए

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:32:08 PM

सिमडेगा (SIMDEGA) : सिमडेगा जिला पुलिस को आभूषण तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से 38 किलो से ज्यादा के चांदी के बनी ईंट और आभूषण बरामद किए गए हैं. दोनों ही आरोपी चांदी के दर्जनों तैयार शुद्ध जेवरात और चांदी की एक बड़ी ईंट को अपनी स्कॉर्पियो में छिपाकर छत्तीसगढ़ से ओडिशा के रास्ते रांची ले जा रहे थे.

पुलिस को देखते ही भागने लगे चोर

पुलिस ने बताया कि एनएच 143 पर तरगा महुआटोली के निकट पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान जब एक सफेद स्कार्पियो वाहन को पुलिस टीम ने रोका तो उस पर सवार लोग भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने दो व्यक्तियों को दौड़ा कर पकड़ लिया. दोनों पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम  मोफिजुल शेख और मोजिबुर शेख बताया. जब पुलिस द्वारा स्कार्पियो की तलाशी ली गई तो उसमें से दो बैग में चांदी के जेवरात (गहने) एवं एक चांदी की ईंंट पायी गई. इन आभूषणों और ईंट की खरीद संबंधी कोई कागजात उनके पास नहीं थे. पूछ-ताछ के दौरान दोनों चोरों ने बताया कि जेवरात की खरीद-बिक्री करना, गहने चोरी करना तथा आभूषण की अन्तर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करना इनका मुख्य पेशा है. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

 पुलिस टीम को सम्मानित

बांसजोर पुलिस टीम की गिरफ्त में आए दोनों ही पेशेवर चोर सह आभूषण तस्कर साहेबगंज जिला के रहने वाले हैं, जिनकी अपराधिक कुण्डली पुलिस टीम खंगाल रही है. बांसजोर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा  प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य के लिए सिमडेगा एसपी की ओर सभी को अलग-अलग पुरस्कृत किया गया और इनाम के तौर पर नकद राशि दी गई.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.