✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कैसे होगी त्यौहार की शॉपिंग, संडे अनलॉक करने की मांग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:13:06 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) -फेस्टिवल सीजन और बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखकर जमशेदपुर के लोगों ने सरकार से अपील की है कि रविवार के लॉक को अनलॉक किया जाए. साथ ही व्यवसायियों ने दुकानों की समय सीमा को रात 8 बजे से 10 बजे करने की मांग की है.

संडे ही फुर्सत का दिन

फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बाजार में लगातार भीड़ बढ़ रही है. साथ साथ रविवार की बंदी को लेकर लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि रविवार की बंदी को देखते हुए लोगों का हुजूम शनिवार को बाजारों में उमड़ पड़ता है. वहीं रात 8 बजे मार्केट बंद होने से लोगों की भीड़ उसी समय के आस पास ज्यादा होने लगती है. लोगों का मानना है कि भीड़ पर काबू पाने के लिए उपरोक्त दोनों मांगों पर विचार करना चाहिए. वहीं व्यवसायियों और लोगों का कहना है कि जमशेदपुर एक औद्योगिक क्षेत्र है जहां ज्यादातर लोगों को रविवार के दिन ही छुट्टी मिलती है. उस दिन लॉकडाउन रहता है, जिस वजह से जरूरी कामों को निपटाने में दिक्कत होती है. आमतौर पर रविवार को खरीदारी करने वाले लोग बाकी दिन निकलते हैं, जिससे भीड़ और बढ़ जाती है.

रिपोर्ट:अन्नी अमृता,जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.