✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, हफ्ते भर बाद मिला शव, परिजनों ने आनन फानन में किया दाह-संस्कार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:24:18 PM

चाईबासा(CHAIBASA)-पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने युवती के दोनों पांव और हथेली काटकर छुपा दिया. इसके बाद सिर को पत्थर से कुचकर उसकी हत्या कर दी. घटना के एक सप्ताह बाद युवती की सड़ी-गली लाश बरामद हुई. इसके बाद परिजनों ने बदनामी के डर से युवती के शव का दाह संस्कार आनन फानन में कर दिया.

भनक मिलते ही पहुंची पुलिस

गुप्त सूचना पाकर मंगलवार को कुमारडुंगी थाना दल-बल के साथ घटनास्थल पातारहातु गांव पहुंची. लवहां परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद जंगल के अंदर दो नदी पार कर घटनास्थल पर पहुंची. जहां घटनास्थल पर ही युवती को परिजनों द्वारा जलाया गया था.

दवा लाने दूसरी बस्ती गई थी युवती

मृतक के परिवार से पूछताछ में पता चला कि युवती की हत्या एक सप्ताह पहले ही कर दी गई थी. रविवार के दिन अपने खेत में धान देखने गए चाचा ने युवती का सड़ा-गला शव को देखा. परिजनों ने बताया कि युवती पिछले सोमवार अपनी दवाई लेने के लिए घर से दूर एक दूसरी बस्ती में गयी थी. वहां से घर वापस नहीं लौटी. उसके बाद से परिजन युवती की काफी खोजबीन कर रहे थे. वहीं दवा बनाने वाले कविराज से भी पूछताछ की गई पर उसने बताया कि वह मेरे पास नहीं आई है. परिजनों ने बताया कि युवती को अमावस्या और पूर्णिमा के दिन किसी प्रकार का दौरा पड़ना था, उसी को लेकर युवती एक साल से दवा लाने दूसरी बस्ती में जाती थी.

रिपोर्ट:विजय कुमार गुप्ता,चाईबासा(पश्चिम सिंहभूम)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.