✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध लोहा लेकर भाग रहे वाहन से गिरा स्क्रैप, बाल बाल बची भगत सिंह की प्रतिमा

BY -
Abhishek Kumar  Dhanbad
Abhishek Kumar Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:51:52 PM

धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल में अवैध लोहा चोरों का आतंक  इनदिनों चरम पर है. बीसीसीएल के करोड़ों रुपए के लोहा पर अवैध लोहा कारोबारियों की नजरें जमी हुई है. लगातार कोयलांचल के विभिन्न क्षेत्रों में BCCL के लाखों करोड़ों रुपए के लोहे की चोरी और ख़फ़ाने का मामला सामने आया है. इनदिनों तस्कर मालामाल हो रहे हैं, वहीं BCCL को लाखों, करोड़ों का रुपये का चूना लगा रहे हैं. कुछ दिनों पूर्व ही झरिया थाना क्षेत्र में लगभग दस लाख रुपये का अवैध लोहा लदा ट्रक पकड़ाया था.

भगत सिंह की प्रतिमा टूटने से बाल-बाल बची

वही सोमवार की सुबह जिले के कतरास थाना क्षेत्र के कतरास बाजार भगत सिंह चौक पर अवैध होल पैक का कटिंग का बड़ा स्क्रैप अचानक 407 वाहन से नीचे गिर  जाने से क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तस्कर कतरास बीसीसीएल के होल पैक का कटिंग किया हुआ अवैध लोहा लेकर भाग रहे थे. उसी दौरान 407 वाहन का स्क्रैप कतरास बाजार के भगत सिंह चौक में गिर जाने से भगत सिंह की प्रतिमा टूटने से बाल-बाल बच गयी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कतरास पुलिस को जानकारी दी है. सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी गयी है. 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.