✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरकारी नौकरी के प्रति लोगों का माइंड सेट, पर सभी को नहीं दिया जा सकता सरकारी नौकरी : सांसद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:56:45 PM

धनबाद(DHANBAD)-भाजपा प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री व असम सांसद दिलीप सैकिया धनबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के पैतृक गांव चिटाही स्थित रामराज मंदिर में पूजा अर्चना की. जिसके बाद विधायक के आवास के सामने उपस्थित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. वहीं विधायक ढुल्लू महतो ने भी सभा को संबोधित किया.

आत्मनिर्भर बना सम्पूर्ण भारत

संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए दिलीप सैकिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत आत्मनिर्भर बन रहा है. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की और से किए गए कार्यों को भी गिनाया.  बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर, मीडिया के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा कि बेरोजगारी शब्द ठीक नहीं है. लोगों को बेरोजगारी में रहने की जरूरत नहीं है. कुछ न कुछ काम भारत में सभी लोगों के लिए है, लेकिन आज के समय में सभी की मंशा है कि हमें सरकारी नौकरी चाहिए. लोगों का माइंड सेट हो गया है. सरकारी नौकरी सभी को देना संभव नहीं है.

दिलीप सैकिया ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

दिलीप सैकिया ने कहा कि आज रामराज मन्दिर में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने हेमंत सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में विधिव्यवस्था चरमरा चुकी है. जिसका जिम्मेदार यहां की सरकार है. उन्होंने बाघमारा में रामराज मंदिर बनने और अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने पर कहा कि राम राज का मतलब गुड गवर्नेंस है. प्रजा को न्याय देना और उनके लिए काम करना है. अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है. कार्यक्रम में धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , धनबाद महानगर के प्रभारी  अभय सिंह , महामंत्री श्रवण राय , भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष  शेखर सिंह और डब्लू महथा , मन्नू सिंह ,शक्ति चौहान, मंजीत सिंह , अभय सिंह, बब्लू बनर्जी, मुकेश झा, धर्मेन्द्र गुप्ता, पप्पू सिंह, सुरेश साव, मदन साव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

रिपोर्ट:अभिषेक कुमार,ब्यूरो चीफ,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.