✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व मंत्री स्व०हाजी हुसैन अंसारी के पहली पुण्यतिथि पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 4:46:59 PM

रांची (RANCHI )मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर में राज्य के पूर्व मंत्री स्व०हाजी हुसैन अंसारी के पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री स्व०हाजी हुसैन अंसारी आज हम सभी के बीच नहीं हैं,परंतु उनके आदर्श और विचार सदैव हमारे दिलों में रहेंगे.संगठन, राज्य और देश स्व०हाजी हुसैन अंसारी द्वारा समाज और राज्य के विकास में मिले योगदान एवं कार्यों को हमेशा याद रखा जायेगा.


 खुशहाल एवं विकसित झारखंड की परिकल्पना को पूरा किया जाएगा

सरल,सर्वसुलभ और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे. उनकी सोच राज्य के गरीब,आदिवासी, दलित एवं पिछड़े सहित सभी वर्गों के क_ल्याणार्थ अभूतपूर्व रहा है.सादा जीवन-उच्च विचार के सिद्धांत पर चलने वाले स्व०हाजी हुसैन अंसारी का संपूर्ण जीवन आमजनों के लिए ही समर्पित था. स्व०हाजी हुसैन अंसारी की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती, परंतु उनके आदर्शों और विचारों को अपनाकर मजबूत, खुशहाल एवं विकसित झारखंड की परिकल्पना को पूरा किया जा सकेगा.आज स्व०हाजी हुसैन अंसारी के पहली पुण्यतिथि के मौके पर सभी लोग उनके व्यक्तित्व को याद किया.  

रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.