☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

72  किलो चांदी  के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार, एक फरार 

72  किलो चांदी  के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार, एक  फरार 

 गिरिडीह (GIRIDIH ) : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात 72 किलो चांदी के  साथ तीन संदिग्धों  को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जबकि एक  संदिग्ध राजेश मधुकर फरार होने में सफल रहा. हिरासत में लिए गए लोगो में पीरटांड़ के पालगंज निवासी गोविंद स्वर्णकार, बोकारो निवासी अरविंद पांडेय और ब्रह्मदेव प्रसाद वर्णवाल  शामिल हैं. तीनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिए गए लोगों के पास स्टॉक का कागजात भी मिला है. जानकारी के अनुसार  अरविंद पांडेय करीब 72 किलो चांदी लेकर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से गिरिडीह होते हुए बोकारो जा रहा था. 

जेवर दुकान का मालिक हुआ फरार 

इसी गाड़ी में अरविंद पांडेय के साथ गोविंद स्वर्णकार भी बैठे थे. जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट डिजायर वाहन में सिर्फ यही दोनों बैठे थे. पुलिस ने इन दोनों को बोकारो जाते वक्त मुफस्सिल थाना के समीप छापेमारी के दौरान हिरसात में लिया है. पूछताछ में अरविंद पांडेय और गोविंद स्वर्णकार ने शहर के मधुकर जेवर नामक जेवर दुकान के मालिक राजेश मधुकर का नाम लिया है. पुलिस राजेश के दुकान काली बाड़ी के समीप  जैसे ही पहुंची, इस दौरान राजेश मधुकर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार  पुलिस शनिवार को पूरे मामले का खुलासा कर सकती है. 


रिपोर्ट : दिनेश कुमार (गिरिडीह )

Published at:02 Oct 2021 12:25 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.