✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा को मिली सौगात, निर्बाध बिजली की मांग पूरी, 189.70 करोड़ की लागत से बने ग्रिड सबस्टेशन का उद्घाटन

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:38:29 AM

चतरा (CHATRA ) : शुक्रवार का दिन चतरा जिले के लिए बहुत खास रहा। यहां के निवासियों की एक पुरानी मांग पूरी हुई। अब यहां के लोगों को निर्बाध और गुणवत्ता युक्त बिजली मिल सकेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ईटखोरी, चतरा में नवनिर्मित ग्रिड सब स्टेशन और चतरा-लातेहार ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया.

विकास के लिए बिजली अहम

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने  कहा कि  ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से अब यहां का हर घर ना सिर्फ रोशन होगा, बल्कि नई ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर चतरा जिला तेजी से आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि विकास के लिए बिजली बेहद अहम है. यही वजह है कि सरकार पूरे राज्य में ग्रिड सब स्टेशन और संचरण लाइन का जाल बिछा रही है. ताकि राज्य वासियों को बिजली की आंख मिचौली नहीं झेलनी पड़े, निर्बाध और क्वालिटी बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.

 सोलर पावर प्लांट्स को बढ़ावा दे रही सरकार 

सरकार द्वारा सोलर पावर प्लांट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे खेती की तरह बिजली की भी खेती करें. अपनी बंजर भूमि और घर की छत का इस्तेमाल सोलर पावर प्लांट लगाने में करें. इससे ना सिर्फ अपने लिए बिजली का उत्पादन कर सकेंगे. बल्कि सरप्लस बिजली को सरकार खरीदेगी. इससे आपकी आमदनी में इज़ाफ़ा होगा और आप राज्य के विकास में भागीदार बनेंगे. सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी. इसके लिए बहुत जल्द एक नई योजना लांच की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की नजर चतरा, गढ़वा, लातेहार जैसे पिछड़े जिलों पर विशेष रूप से है.


 अफीम की खेती रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम 

चतरा समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती होती है. इसे रोकने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं. अफीम की बजाय मेडिसिनल प्लांट्स आदि की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. इससे लोगों की आमदनी में काफी इजाफा होगा. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी लोग अफीम की खेती से जुड़े होंगे, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अफीम अथवा अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोग ना सिर्फ अपनी बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ी को भी बर्बाद कर रहे हैं. ऐसे में हम सभी को इससे दूर रहने की जरूरत है. 

 189.70 करोड़ की लागत से बना है ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन 

ईटखोरी, चतरा में नवनिर्मित  220 /132/ 33 केवी ग्रिड की कुल क्षमता 400 मेगावाट है, जबकि 220 केवी चतरा- लातेहार ट्रांसमिशन लाइन की कुल लंबाई 108 किलोमीटर है । इस परियोजना की कुल लागत 189. 70 करोड़ रुपए है. इस ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से चतरा जिले के इटखोरी, मयूरहंड, सिमरिया, गिद्धौर, हंटरगंज, कान्हाचट्टी, कुन्दा,  प्रतापपुर, डाढा आदि प्रखंडों और हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी . 

 82 योजनाओं का उद्घाटन और 18 योजनाओं का शिलान्यास 

मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की 100 योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास किया.इन योजनाओं की कुल लागत राशि 467.28 करोड़ रुपए है. इनमें 275.45 करोड़ रुपए की 82 योजनाओं का उद्घाटन और 91.79 करोड़ रुपए की 18 योजनाओं की आधारशिला रखी गई. इस मौके पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. 


रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.