☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो दिन से लापता महिला का शव तलाब से बरामद,जांच में जुटी पुलिस

दो दिन से लापता महिला का शव तलाब से बरामद,जांच में जुटी पुलिस

जामताड़ा (JAMTARA) : जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिण बहाल के बड़ा तालाब में एक महिला का शव मिलने की खबर सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बता दें कि तालाब में नहाने के क्रम में लोगों ने महिला का तैरते हुए शव देखा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव की पहचान 62 वर्षीय शांति सर्खेल के रूप में की है.

2 दिन पहले ही घर में हुआ था विवाद

तालाब में महिला की शव मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ तालाब किनारे जुट गई. बता दें कि शांति सर्खेल का ससुराल घड़बड़ में है. कुछ दिनों से वह अपने मायके धनबाद जिले के बलियापुर में रह रही थी.  2 दिन पहले घर में विवाद हुआ था. जिसके बाद से ही महिला लापता थी. एक दिन बाद पुलिस ने महिला का शव तालाब से बरामद किया. पुलिस शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया. बहरहाल यह मामला हत्या का है,आत्महत्या का, या फिर दुर्घटना है, यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

रिपोर्ट : आर.पी सिंह,जामताड़ा

 

Published at:01 Oct 2021 05:35 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.