✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बिजली विभाग का कम्प्यूटर आपरेटर 4000 रुपए रिश्वत लेते एसीबी ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:52:32 AM

दुमका(DUMKA): एसीबी की टीम ने देवघर विद्युत विभाग में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक कुमार को ₹4000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.  देवघर निवासी नितेश कुमार के आवेदन पर एसीबी ने यह कार्रवाई की. अपने दुकान में बिजली का मीटर लगाने के लिए नितेश ने विभाग में आवेदन जमा किया था. जिसके बदले में  वहाँ पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा उससे ₹10000 रिश्वत की मांग की गई थी. अभिषेक रिश्वत देना नहीं चाहता था. जिसके बाद उसने इसकी लिखित शिकायत दुमका एसीबी से कर दी. शिकायत प्राप्त होते ही एसीबी ने अपने स्तर से मामले की जांच की और जब मामला सत्य प्रतीत हुआ तो एसीबी ने जाल बिछाकर अभिषेक कुमार को ₹4000 रिश्वत लेते उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे दुमका ले गई. जहां कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.