✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलाश ब्रांड योजना के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक स्वालंबी बनाने का जरूरत: मुख्यमंत्री 

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:32:16 AM

रांची(RANCHI)मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 सितम्बर को झारखण्ड मंत्रालय में विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं.विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आवास योजना से जरूरतमंदों को आच्छादित करने का आदेश दिया है.मुख्यमंत्री ने15 अक्टूबर तक सभी जरूरतमंदों को योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है.मनरेगा की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने तथा पोटो हो खेल मैदान को पूरा करने में देरी नहीं करने का स्पष्ट निर्देश दिया है. 

सिंचाई कार्य में बुजुर्ग, विधवा, या कोई  असहाय व्यक्ति को लगाएं 

बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधरोपण ऐसी जगह करें जहां सिंचाई की सुविधा हो.पौधों की सिंचाई के लिए जरूरतमंद वर्ग जैसे बुजुर्ग, विधवा, या अन्य कोई असहाय व्यक्ति को सिंचाई कार्य में लगाकर मनरेगा के जरिये मजदूरी का भुगतान करें.साथ ही, मनरेगा के जॉबकार्ड में उम्र से संबंधित जानकारी भी  उपलब्ध करने का निर्देश दिया है. 

 
शहरी क्षेत्र में हड़िया-दारू बेचने वाली बहनों को भी इस अभियान से जोड़े

मुख्यमंत्री ने फूलो झानो आशीर्वाद अभियान की स्थिति की समीक्षा के दौरान कहा कि यह  सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है.महिलाओं को हड़िया दारू निर्माण और बिक्री कार्य से दूर कर सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना सरकार का अहम उद्देश्य है.सभी उपायुक्त को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, कि आने वाले समय में इस कार्य से जुड़ी महिलाओं को व्यवसाय के अन्य विकल्प प्राप्त हो सकें.ऐसी महिलाएं पुनः अपने पुराने व्यवसाय में ना जायें, यह भी सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है. 

पलाश ब्रांड का उत्पादों को  मिले प्रमुखता  

पलाश ब्रांड के उत्पादों का उपयोग सरकारी भवनों यथा सर्किट हाउस, सरकारी स्कूल, कारागार, सरकारी कार्यालयों, आदि में  करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है. फूलों झानो आशीर्वाद अभियान में आने वाली महिलाओं को भी पलाश ब्रांड से जोड़ने का कार्य होना चाहिए.पलाश ब्रांड के जरिये महिलाओं का आर्थिक स्वावलंबन को भी सुनिश्चित किया जा सकता है.

रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.